Gorakhpur News: अपहृत युवती छह घंटे में बरामद, परिजनों को सौंपा
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र में अपहरण की सूचना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 25 वर्षीय युवती को छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, गहिरा कोहरा टोला निवासी एक युवती के अपहरण की सूचना मिली थी। मामले में केस दर्ज किया गया। परिजनों ने बताया कि युवती का गहिरा स्थित एक मैरिज हॉल के पास से अपहरण किया गया था। सूचना मिलते ही मोतीराम अड्डा चौकी प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ युवती की तलाश में जुट गए। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मोबाइल लोकेशन खंगाली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। इन माध्यमों से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने तलाश तेज कर दी। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.