Gorakhpur News: अपहरण के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बन्धवां निवासी अभी पांडेय उर्फ अशोक पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान उपनिरीक्षक अंकुर कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। थाना गगहा में दर्ज मुकदमे के तहत अभी पांडेय को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.