Gorakhpur News: अपर नगर आयुक्त और एसपी नार्थ ने छठ घाटों का किया निरीक्षण
गोरखपुर, नवम्बर 15 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। छठ महापर्व को लेकर शनिवार को अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन और एसपी नार्थ राजेश गुनावत ने राजघाट और रामघाट का निरीक्षण किया। वहीं, अग्निशमन अधिकारियों ने नगर पंचायत के पिपरा स्थित छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, पानी की गहराई, आवागमन के रास्ते, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि छठ पर्व से पहले सभी घाटों की बेहतर ढंग से साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।साथ यह भी पढ़ें- Chapra News: परसा नगर के छठ घाटों पर तैयारी तेज,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.