Gorakhpur News: अपनों की याद में जन सेवा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : राजेश त्रिपाठी
गोरखपुर, जुलाई 24 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद अपनों की याद में जन सेवा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। ये बातें चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहीं। वे उपनगर गोला के वार्ड नंबर छह निवासी युवा शक्ति संगठन के उपाध्यक्ष राजेश यादव की 105 वर्षीय दादी स्व धर्मा देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर गरीब महिलाओं को अंगवस्त्र प्रदान करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कही। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दूबे, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिपंस घनानंद यादव मौजूद रहे, जबकि संचालन भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवनीत राय ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.