Gorakhpur News: अपकंट्री: नाली की ईंट को लेकर मारपीट, युवक घायल
गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मरहठा गांव में नाली में लगी ईंट को लेकर हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मरहठा निवासी चंद्रेश प्रसाद के अनुसार बुधवार शाम करीब सात बजे सुधीर, कुणाल, विकास और तौलन नाली की ईंट को अपना बताकर उनके भाई सरवन से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सरवन के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.