गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जनकपुर करतहरी टोला में खेत गिरवी रखने का विरोध करने पर पति ने पत्नी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में महिला घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता राधिका देवी के मुताबिक, उनके चार बच्चे हैं। पति आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता है। दो नवंबर की सुबह करीब नौ बजे उन्होंने पति को खेत गिरवी रखने से रोका तो उसने गाली देते हुए लाठी-डंडों से पीट दिया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि पति ने जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...