गोरखपुर, नवम्बर 27 -- Gorakhpur News: हाटा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के बेलसड़ा गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान देवनाथ यादव के पुत्र अनुज यादव का चयन 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बास्केटबाल अंडर -19 प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी 8 से 12 दिसंबर के बीच छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रही है। पूर्व विधायक विनयशंकर तिवारी पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव, अवधेश यादव, शुभनाथ यादव, बालमुकुंद तिवारी, बालकृष्ण तिवारी आदि ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ उनको उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- Nawada News: उत्साह: राज्यस्तरीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...