Gorakhpur News: अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, झंगहा के युवक की मौत
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के मोतीराम अड्डा-कुसम्ही बाजार मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का एम्स में इलाज चल रहा है।मृतक की पहचान झंगहा क्षेत्र के बलुघट्टा नई बाजार निवासी सुन्नी निषाद (25) पुत्र रामाज्ञा के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान इसी गांव के प्रदुमन निषाद (26) पुत्र सुदामा निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे सुन्नी के सिर में गंभीर चोट आई और अपाची बाइक के परखच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.