गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला अस्पताल से दस वर्षीय बालिका से अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गुरुवार को गवाह कोर्ट में नहीं आए। इस कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 16 अक्टूबर 2026 की तिथि नियत की है। मामले में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान बैंक रोड पर वी मार्ट के सामने प्लाइवुड की दुकान चलाने वाले अशहर जमील का साक्ष्य दर्ज किया गया था। उन्होंने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अदालत में साबित किया था। विवेचक ने जांच के दौरान इस फुटेज को पेनड्राइव में लेकर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया था। इसके बाद बचाव पक्ष की ओर से उनकी जिरह शुरू हुई, जो पहले दिन पूरी नहीं हो सकी।

सुनवाई और गवाहों की गवाही मुकदमे में अब तक पीड़िता के पिता और बड़ी बहन समेत छह ग...