Gorakhpur News: अतिक्रमण हटाया, 12 हजार जुर्माना वसूला
गोरखपुर, सितम्बर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने मंगलवार को अमरूद मंडी से लेकर राजघाट चौराहा तक सड़क के दोनों पटरी के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। टीम ने दोबारा अतिक्रमण करने पर और सख्त कार्रवाई की चेतावतनी दी। टीम ने इस दौरान 12 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला। टीम ने मौके से मुर्गे की जाली, लोहे का एंगल, 5 लकड़ी का ठेला, लकड़ी का तख्ता आदि जब्त किया। इस दौरान जोनल अधिकारी तपन मिश्रा, सफाई निरीक्षक राम विजय पाल, सुपरवाइजर शुभम तिवारी, जय हिंद यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.