गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना चौराहे पर मंगलवार शाम अतिक्रमण हटाने के दौरान हादसा हो गया। पिपरा के पास मकान का अतिक्रमण हटाते समय निर्माण का बीम अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। इसके नीचे दबकर काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और स्थिति संभाली। मजदूर की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के बघराई निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रामसूरत बेलदार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। सहजनवा में हाईवे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। मंगलवार को प्रशासन जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटवा रहा था। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध मजदूर की गई जानअतिक्रमण हटाने का अभ...