गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: बस्ती। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनहा थाना क्षेत्र के महनुआ टोला सेमरहना गांव निवासी मंशाराम चौधरी की मां का करीब एक सप्ताह पहले निधन हो गया था। मंशाराम अपनी पत्नी रीता चौधरी (40) के साथ सल्टौआ बाजार से घर लौट रहे थे। मधवापुर गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे रीता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रीता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मा...