गोरखपुर, अक्टूबर 22 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोरवा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस को तहरीर देकर मृतक के बेटे ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। देवीपुर चैनपुर निवासी रामसूरत 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब आठ बजे जीतपुर बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोरवा चौराहे के पास ईंट-भट्ठे के नजदीक एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रामसूरत को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां अगले द...