गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर बुधवार भोर करीब तीन बजे रसूलपुर चकिया गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से 52 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान डाढ़ाडीह गांव निवासी बालकिशुन तिवारी पुत्र हरिचंद तिवारी के रूप में हुई है। बालकिशुन तिवारी गोरखपुर जाने के लिए सड़क किनारे सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी जंगल कौड़िया भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा:अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी थी और उनकी क...