Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
गोरखपुर, अगस्त 31 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लोहरपुरवा रेलवे स्टेशन के पास सर्विस रोड पर रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान ठाकुरनगर गांव के दिनकपुरवा टोला निवासी शकुंतला पत्नी अशरफी भारती के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार शकुंतला घरों में चौका-बर्तन और साफ-सफाई का काम करती थीं। कैम्पियरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.