गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। कांग्रेस पीसीसी सदस्य तौकीर आलम के फर्नीचर गोदाम में गुरुवार की रात आग लगने से हुई क्षति पर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने उनसे मुलाकात कर ढांढस बंधाया। पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. सैयद जमाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने दुख जताते हुए तौकीर को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान स्नेहलता गौतम, अनवर हुसैन, संतोष प्रताप सिंह, पंकज पासवान, संदीप गोरखपुरी, संपूर्णानंद, सतीश एडवोकेट, जितेंद्र बौद्ध, राजेश पासवान, अशोक कश्यप, संजय सिंह, राजकुमार पासी, रजई निराला, दुर्गेश निषाद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...