गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्गों के पहलवानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। 45 किलोग्राम में अंश यादव, 55 किलो में रितिक शर्मा और बालिका वर्ग के 60 किलो भार वर्ग में अदिति सिंह ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित बास्केटबॉल, बैडमिंटन और कुश्ती प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत जिला स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबॉल, बालक-बालिका बैडमिंटन तथा बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिताओं के समापन के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और विशिष्ट...