गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गांव में अत्येष्टी स्थल बनाए जाने के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रशासन की प्राथमिकता ऐसी भूमि को लेकर है, जहां अंत्येष्टि स्थल का निर्माण आसानी से कराया जा सके और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो। गोरखपुर मंडल के उपनिदेशक हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि अंत्येष्टी स्थल के लिए पंचायत की उपलब्ध जमीन के साथ नदी किनारे स्थित श्मशान घाट की भूमि को भी चिन्हित किया जा सकता है। संबंधित पंचायतें ऐसी जमीन की उपलब्धता की जानकारी प्रशासन को दे सकते है, ताकि निर्माण की अग्रिम प्रक्रिया शुरू की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...