GOPALGNJ NEWS:भोरे में पुरानी रंजिश में इंजीनियरिंग के छात्र को चाकू गोदा
गोपालगंज, जून 29 -- भोरे।जगतौली ओपी के कावे चंवर के रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर भोपाल में पढ़ रहे इंजीनियरिंग के छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी छात्र सकतौली गांव के अशोक यादव का पुत्र विशाल यादव है। वह कुछ दिन पहले ही गांव आया हुआ था। बताया जाता है कि वह रविवार की शाम कावे गांव के चंवर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए युवकों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंचे। परिजन उसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर तीखी झड़प हुई थी। इस दौरान विशाल ने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी थी। इसी प्रतिशोध में आरोपियों ने विशाल को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.