गोपालगंज, अक्टूबर 25 -- Gopalganj News: मांझागढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के कोइनी नहर के समीप अज्ञात चोरों ने बिजली की करीब 900 मीटर तार चोरी कर ली। चोरी हुए तार की कीमत लगभग 95 हजार रुपये है। इस मामले में बिजली कंपनी के कनीय अभियंता के बयान पर मांझागढ़ थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...