Gopalganj News: 95 लीटर शराब के साथ कार जब्त, तस्कर धराया
गोपालगंज, जुलाई 27 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को कुचायकोट थाने के पहाड़पुर गांव के समीप मुख्य सड़क से 95 लीटर शराब के साथ एक कार जब्त कर ली। इस दौरान टीम ने मौके से एक तस्कर की भी गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार तस्कर मुजफ्फरपुर जिले के ब्रम्हपुरा थाने के ब्रम्हपुरा वार्ड दो गांव के प्रिंस राज है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उत्पाद टीम ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि तस्कर यूपी से कार में शराब लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, टेम्पो समेत तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.