गोपालगंज, सितम्बर 6 -- Gopalganj News: गोपालगंज। तीन महीने से पुराने ई-चालान पर छूट का लाभ देने के उद्देश्य से सोमवार को जिला परिवहन कार्यालय में निबंधन किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में ऐसे हजारों वाहन चालक हैं, जो ई-चालान पर की गई जुर्माना की राशि तीन महीने से जमा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे चालकों को निबंधन कराने के बाद एकमुश्त ई-चालान की राशि जमा करने में सहूलियत व छूट मिलेगी। डीटीओ शशीशेखरम ने बताया कि तीन माह पुराना ई-चालान निबंधन कराने पहुंचे चालकों व अन्य लोगों को परेशानी न हो इसके लिए कार्यालय में सोमवार से अलग काउंटर का संचालन होगा। यह भी पढ़ें- Jamui News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 90 दिनों से अधिक पुराने ई-चालान निपटारे पर 50% तक छूट इसके लिए कर्मियों की ...