गोपालगंज, अगस्त 19 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 775 लीटर शराब के साथ तीन वाहन और सात तस्करों को पकड़ा। कार्रवाई नगर थाने के कोन्हवां मोड़ एनएच 27, कटेया थाने के जुड़ना कुंड शमशान घाट व कुचायकोट थाने के करमैनी ओवर ब्रिज के समीप की गई।

तस्करों की गिरफ्तारी टीम ने इस दौरान तस्करी में शामिल तीन चरपहिया व एक बाइक को जब्त किया । गिरफ्तार तस्कर यूपी के कुशीनगर जिले के तमकुही राज थाने के बनवारिया गांव के सद्दाम अंसारी, हरियाणा के पानीपत जिले के ग्वालड़ा गांव के संजीव कुमार व अंकुश कौशिक, कटेया थाने के पटखौली गांव के माखन गुप्ता व इमाम हुसैन अंसारी, विश्वम्भरपुर थाने के विनोद मटिहनिया गांव के मुकेश कुमार व कुचायकोट थाने के जलालपुर गांव के मिथिलेश कुमार हैं।

कार्रवाई का विवरण सभी...