Gopalganj News: 53 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर धराए, दो बाइक जब्त
गोपालगंज, सितम्बर 27 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाने के सिसवा पंचायत सरकार भवन के समीप व जलालपुर रोड के कुर्मीटोला गांव के समीप से 53 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करी में शामिल दो बाइक भी जब्त की। गिरफ्तार तस्कर यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाने के जवही नरेन्द्र गांव के मुन्ना आलम व राजु यादव, विश्वम्भरपुर थाने के जमुनिया गांव के पिंटू कुमार हैं। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर यूपी की ओर से बाइक पर शराब लेकर आ रहे थे। वाहन जांच के दौरान सभी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान शराब मिलने पर बाइक को जब्त करते हुए सभी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी तस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.