गोपालगंज, जुलाई 25 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। स्थानीय पुलिस ने सिरसा टोला गांव के समीप शुक्रवार देर शाम 40 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महारानी गांव निवासी राजन कुमार और नंदलाल पंडित है। पुलिस ने उनकी बाइक भी जब्त कर ली। दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gaya News: फतेहपुर में 1,200 लीटर देसी शराब व छह बाइक जब्त, तस्कर फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...