Gopalganj News: 4 हजार लीटर शराब किया गया विनष्ट
गोपालगंज, अगस्त 20 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की देर शाम बलथरी चेकपोस्ट के समीप 4096 लीटर देसी-विदेशी शराब विनष्ट कर दिया। विनष्ट किए गए शराब उत्पाद थाना में 35 मामलों में जब्त किए गए थे। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पहले जब्त शराब को चेकपोस्ट के समीप एकत्रित किया गया। उसके बाद जेसीबी मशीन के माध्यम शराब की बोतलों को कुचलकर विनष्ट कर दिया गया। मौके पर जिला प्रशासन की ओर से तैनात मजिस्ट्रेट के अलावे उत्पाद विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.