गोपालगंज, अक्टूबर 24 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के पेंशनधारियों के लिए 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। पंचायत राज विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर पंचायत दिवस के अवसर पर आयोजित शिविरों में सामाजिक सुरक्षा और दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं से जुड़े लंबित कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे।  जिले में कुल 2,57,373 पेंशनधारियों में से 2,25,286 का जीवन प्रमाणीकरण हो चुका है, जबकि 32,066 लाभुकों का प्रमाणीकरण अब भी लंबित है। शिविरों में लंबित जीवन प्रमाणीकरण, केवाईसी और पेंशन से संबंधित आवेदनों के निष्पादन पर विशेष जोर रहेगा, ताकि पात्र लाभुक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें। शिविरों के संचालन और निगरानी के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नोडल तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को...