Gopalganj News: 30 नियोजन मेलों में 1933 युवक-युवतियों को मिला रोजगार
गोपालगंज, अक्टूबर 12 -- गोपालगंज में रोजगार मेलों से युवाओं को नौकरी Gopalganj News: गोपालगंज, जिले में जनवरी से सितंबर 2026 तक 30 जगहों पर नियोजन सह मार्गदर्शन मेले आयोजित कर 1933 युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ा गया है। इनमें सबसे अधिक युवाओं को दूसरे प्रदेशों के उत्पादन प्लांटों में नौकरी मिली है। वहीं, स्थानीय स्तर पर भी कई युवा एलआईसी, बैंकिंग और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों में मार्केटिंग का काम कर रहे हैं। जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित इन मेलों में बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए गए। जनवरी में शहर के वीएम फील्ड और अगस्त में जादोपुर रोड स्थित गांधी कॉलेज परिसर में बड़े स्तर पर रोजगार मेले लगे थे। इनमें 50 से अधिक कंपनियों ने स्टॉल लगाकर अभ्यर्थियों का चयन किया। इसके अलावा 28 छोटे मेलों में भी कंपनियों ने युवाओं को रोजगार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.