Gopalganj News: 29वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए वरिष्ठ अधिवक्ता देवधारी गिरी
गोपालगंज, जुलाई 18 -- Gopalganj News: गोपालगंज। गोपालगंज शहरी अधिसूचित क्षेत्र के प्रथम उपाध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय देवधारी गिरी की 29वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को नगर परिषद परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय देवधारी गिरी एक विद्वान अधिवक्ता होने के साथ-साथ शहर के विकास के प्रति भी सदैव समर्पित रहे। उन्होंने न्यायिक क्षेत्र और नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.