Gopalganj News: 26 कार्टन देसी शराब के साथ कार जब्त, तस्कर धराया
गोपालगंज, सितम्बर 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने गुरूवार को कुचायकोट थाने के सिरिसिया मोड़ के समीप एनएच 27 से 26 कार्टन देसी शराब के साथ एक कार को जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर जादोपुर थाने के जादोपुर गांव का अभिमन्यु प्रसाद है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि शराब बरामदगी के लिए उत्पाद टीम कुचायकोट के सिरिसिया मोड़ के समीप एनएच 27 पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी की ओर से आ रही एक कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 26 कार्टन में रखे देसी शराब के 1170 बोतल बरामद हो गए। शराब की बरामदगी होते ही टीम ने कार को जब्त करते हुए मौके से तस्कर को गिरफ्तार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.