गोपालगंज, अक्टूबर 25 -- गोपालगंज में शराब तस्करी पर कार्रवाई Gopalganj News: गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को यूपी-बिहार सीमा के बलथरी व एकडेंगा चेकपोस्ट और बैकुंठपुर के मुंजा दियारा में छापेमारी कर 235 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करी में शामिल एक कार को भी जब्त किया है। गिरफ्तार तस्कर यूपी के कुशीनगर जिले के सेवरही थाने के पिपरा मुस्तकिल अगरवा गांव के हिरामन यादव, बैकुंठपुर के मुंजा जगदीशपुर गांव के तेजनारायण साह, व मीरगंज थाने के कुसौंधी वार्ड 7 के रंजन कुमार है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि उत्पाद टीम शराब बरामदगी को लेकर यूपी-बिहार सीमा पर वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी की ओर से आ रही एक कार की तलाशी ली गई। ...