गोपालगंज, अक्टूबर 24 -- Gopalganj News: मांझागढ़ । स्थानीय थाने के दानापुर के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से 22 लीटर शराब जब्त की गई है। पकड़े गए तस्कर मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के शिवकुमार उर्फ राजकुमार पासी उर्फ टमाटर व विशाल कुमार है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...