गोपालगंज, सितम्बर 24 -- Gopalganj News: मांझागढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव में पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर 192 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गोविंदापुर गांव के किसमत सैफी है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदापुर गांव में आरोपित के घर पर छापेमारी की गई। घर की तलाशी के दौरान 13 छोटी-छोटी पुड़िया में रखा गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गयागिरफ्तार आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...