गोपालगंज, अक्टूबर 5 -- Gopalganj News: विजयीपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 149 बोतल शराब बरामद की। इस दौरान एक महिला व दो पुरुष तस्करों को गिरफ्तार भी किया। गिरफ्तार तस्करों में परसा गांव का अजित राम, सुखलाल छापर गांव की गीता देवी व भोरे थाने के रघुनाथपुर गांव का अजय कुमार साह शामिल है। थानाध्यक्ष गुलाम मुर्तजा ने बताया कि गिरफ्तार तीनों तस्करों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ------- बीएनएस 170 के तहत दो गिरफ्तार विजयीपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने मुसहरी बाजार से बीएनएस 170 के तहत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक भोरे थाने के करमाशी गांव के संजय मिश्रा व पन्नु कुमार हैं। थानाध्यक्ष गुलाम मुर्तजा ने बताया कि रविवार की रात में दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्याय...