Gopalganj News: 10 अगस्त की सुबह दो घंटे बंद रहेगा मंगलपुर-विशुनपुर पुल पर वाहनों का परिचालन
गोपालगंज, अगस्त 8 -- Gopalganj News: गोपालगंज। गंडक नदी पर बने मंगलपुर-विशुनपुर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल से होकर आवागमन करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। पुल की मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य के कारण 10 अगस्त को दो घंटे तक इस पुल पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। जिला प्रशासन ने कार्य की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए यातायात बंद रखने का निर्णय लिया है।
पुल के मरम्मत कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 10 अगस्त को सुबह पांच बजे से सात बजे तक पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। इस दौरान बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के कार्य प्रमंडल चंपारण (मोतिहारी) की ओर से पुल के सुपर स्ट्रक्चर की मरम्मत का काम कराया जाएगा। हाइड्रोलिक जैक से उठाया जाएगा सुपर स्ट्रक्चर मरम्मत कार्य के दौरान पुल के सुपर स्ट्रक्चर को हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.