गोपालगंज, जुलाई 23 -- Gopalganj News: गोपालगंज। हिन्दुस्तान अखबार में वेंडिंग जोन नहीं बनने से शहर में बढ़ते अतिक्रमण और रोजाना लगने वाले जाम की प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के पांच दिन बाद गुरुवार को डीएम समीर सौरभ शहर में प्रस्तावित वेंडिंग जोन के चिन्हित स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: वेंडिंग जोन निर्माण का व्यापारियों ने किया विरोधनिरीक्षण का उद्देश्य उन्होंने अधिकारियों के साथ पांच स्थानों का जायजा लिया और वेंडिंग जोन के विकास की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि वेंडिंग जोन विकसित होने से फुटपाथ दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को व्यवस्थित स्थान मिलेगा। इससे मुख्य सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण कम होगा, यातायात व्यवस्था सुचार...