गोपालगंज, जून 29 -- भोरे।स्थानीय थाने के कोरेया गांव में नाथ मंदिर के पास सोमवार की सुबह एक निर्माणाधीन मकान की छत पर काम करने के दौरान हाई टेंशन करंट प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गांव का राजीव मांझी था।

घटना का विवरण घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गांव के निजामुद्दीन अंसारी के मकान की छत ढलाई की तैयारी चल रही थी। मजदूर राजीव मांझी छत पर लोहे का सरिया बिछाने का काम कर रहा था। इसी दौरान छत के ठीक ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से सरिया स्पर्श कर गया। जिससे राजीव के शरीर में करंट प्रवाहित हो गया।

पुलिस और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया। नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर गं...