गोपालगंज, सितम्बर 25 -- Gopalganj News:     गोपालगंज। पहले उमस भरी गर्मी के बाद तेज हवा और दो दिनों की बारिश ने मौसम की चाल बदल दी है। तापमान में अचानक गिरावट से हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम बदलने के साथ जिले में सर्दी-खांसी, जुकाम, वायरल फीवर, एलर्जी और सांस संबंधी शिकायतों के मरीज करीब 35 प्रतिशत बढ़ गए हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर अधिक दिख रहा है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: तापमान में गिरावट आने से वृद्ध और बच्चे हो रहे बीमारमौसम जनित मरीजों की संख्या में वृद्धि वहीं, मॉडल अस्पताल में डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने से मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है। शुक्रवार को ओपीडी में इलाज नहीं मिलने पर कई मरीज लौटकर निजी क्लीनिकों में इलाज कराने को मजबूर हुए। बैकुंठपुर में मौसम जनित मरीज दोगुने, नहीं हुआ इलाज बैकुंठपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अन...