Gopalganj News: हर 15-16 मिनट पर आती जाती रही बिजली, छह घंटे ही मिली आपूर्ति
गोपालगंज, सितम्बर 25 -- Gopalganj News: सिधवलिया, एक संवाददाता। तेज हवा के साथ हो रही बारिश के बीच सिधवलिया प्रखंड में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 24 घंटे में हर 15-16 मिनट पर बिजली कटती रही और कुल मिलाकर 24 घंटे में महज छह घंटे ही आपूर्ति हो सकी। बार-बार बिजली गुल होने से घरों में पानी का मोटर नहीं चला। मोबाइल चार्ज करने तक में परेशानी हो रही है। छोटे उद्योग-धंधे जनरेटर के सहारे चल रहे हैं। जिससे डीजल का खर्च बढ़ गया है। वहीं बिजली कंपनी के अनुसार के अनुसार पेड़ों की टहनियां 11 हजार वोल्ट के तारों पर गिरने से आपूर्ति बाधित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.