Gopalganj News: हरियाणा से पटना तस्करी की जा रही 142 कार्टन शराब के साथ ट्रक जब्त
गोपालगंज, जुलाई 26 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम को रविवार को यूपी-बिहार सीमा के बलथरी चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने वाहन जांच के क्रम में एक मिनी ट्रक से 142 कार्टन शराब जब्त की। इस दौरान तीन तस्करों की भी गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार तस्कर खगड़िया जिले के बेलदौर थाने के विरा घाट गांव के मोहन कुमार, कानीगोय गवास गांव के निरंजन कुमार सिंह व विकाश कुमार शर्मा है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
तस्करों की गिरफ्तारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को उत्पाद टीम बलथरी चेकपोस्ट के समीप एनएच 27 पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी के तरफ से आ रहे एक मिनी ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से हरियाणा निर्मित 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.