गोपालगंज, जुलाई 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज। थावे थाने के हरपुर गांव में पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। जख्मी लोगों में स्व. सरल साह का 40 वर्षीय बेटा राजू साह व अशोक साह का 27 वर्षीय बेटा सूरज साह शामिल हैं। दोनों ने बताया कि पूर्व के जमीन विवाद को लेकर बुधवार को हमलावर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...