गोपालगंज, अगस्त 3 -- Gopalganj News: फुलवरिया। थाना क्षेत्र के छतू बथुआ गांव के समीप गुजर रही हथुआ शाखा नहर में सोमवार को एक किशोर का शव तेज धारा में उपलाता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। तेज धारा के कारण शव दक्षिण दिशा की ओर बहता चला गया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद करने का हरसंभव प्रयास किया। लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। मामले की सूचना आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस को भी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...