Gopalganj News: हथुआ में 16 को निकलेगी रथ यात्रा
गोपालगंज, जुलाई 14 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता। निम्बार्क सम्प्रदाय के नेतृत्व में भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथ यात्रा हथुआ नगर में इस वर्ष 16 जुलाई गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जाएगी। गोपाल मंदिर सहित चार मठों से रथ पर स्थापित प्रतिमा को श्रद्धालु 120 फीट लंबी रस्सी से खींचते हुए महावीर स्थान,हथुआ पहुंचेंगे। गोपाल मंदिर के प्रधान पुजारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि हथुआ राज द्वारा स्थापित इस रथ यात्रा कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। रथ यात्रा कार्यक्रम में पूजा के बाद भंडारा,भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मान्यता है कि पुरी,वृंदावन और हथुआ में ही निम्बार्क सम्प्रदाय की रथ यात्रा होती है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: राजमहल : धूमधाम से 16 को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा रथ खींचने से पुण्य मिलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.