गोपालगंज, सितम्बर 22 -- Gopalganj News: हथुआ, हथुआ नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने मंगलवार को बगैर किसी पूर्व सूचना के नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरने का नेतृत्व जिला पार्षद राम दर्शन प्रसाद उर्फ मुन्ना किन्नर ने किया। धरने की सूचना पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार मौके पर पहुंचे और धरना देने का कारण पूछा। उन्होंने सफाई कर्मियों से उनकी मांगों के बारे में जानकारी ली।

धरने की मुख्य मांगें सफाई कर्मियों की ओर से जिला पार्षद ने कहा कि लंबे समय से मजदूरी नहीं बढ़ी है। उन्होंने मांग किया कि सफाई कर्मियों की मजदूरी बढ़ाई जाए। अगर मजदूरी नहीं बढ़ती है तो सफाई कर्मी काम बंद कर देंगे और नगर में सफाई कार्य नहीं करेंगे। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि धरना या मांग से संबंधित कोई भी सूच...