Gopalganj News: हथुआ में शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त,एक धराया
गोपालगंज, अगस्त 24 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता स्थानीय पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से सीट के नीचे छिपा कर रखा 315 पीस बंटी बबली देशी शराब बरामद किया। रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि सबेया मेन रोड से शराब की खेप आ रही है। सूचना पर पुलिस अधिकारी मनोज कुमार ने सशस्त्र बल के साथ यादव पिपरा मेन रोड दुर्गा मंदिर के पास घेराबंदी की। करीब 03:45 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया गया तो चालक गाड़ी छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान गाड़ी में बैठे व्यक्ति गोरखपुर के थाना उरूआ बाजार निवासी जयराम ओझा को पकड़ा गया। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत गोरखपुर जिला उरुआ बाजार निवासी सतीश यादव व उचका गांव थाने के बालाहाता निवासी दीपू कुमार सहित 3 लोगों पर केस दर्ज किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.