गोपालगंज, नवम्बर 29 -- Gopalganj News: ​हथुआ। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार की सुबह हथुआ के गोपाल मंदिर गेट के सामने लायंस क्लब द्वारा मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 100 लोगों ने अपनी जांच करायी। लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और संतुलित दिनचर्या व खानपान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रियेश कुमार गुप्ता,सदस्य संजय स्वदेश,रवि केसरी, प्रफुल विशाल चंद,रविंद्र केसरी और अनुज कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...