गोपालगंज, अक्टूबर 4 -- Gopalganj News: हथुआ। स्थानीय थाने की पुलिस ने मारपीट के चार नामजद आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर को अटवा दुर्ग गांव में गाली-गलौज व मारपीट कर जख्मी करने के मामले में अभिषेक यादव,नीरज यादव,मनेजर यादव और हतेंदर यादव को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी अटवा दुर्ग गांव के निवासी हैं। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...