गोपालगंज, अक्टूबर 9 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता बिजली चोरी पकड़ने पर हथुआ जेई राकेश कुमार पर हमला कर जख्मी कर दिया गया। इस मामले में दूसरी प्राथमिकी जेई ने खुद दर्ज कराई है। इसके पूर्व बिजली विभाग के कर्मी ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी के अनुसार 8 अक्टूबर को बड़की बगही गांव में उपभोक्ता ख्यामुद्दीन खान के यहां सिंगल फेज में 1706 वॉट की चोरी पकड़ी गई,जिससे कंपनी को 65,258 रुपये का नुकसान हुआ। एफआईआर लिखने के लिए टीम कार्यालय पहुंची तो आरोपी नदीम व छोटला अपने एक साथी के साथ कार्यालय में घुसकर मारपीट,गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। हथुआ थाने में बिजली चोरी,मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...