Gopalganj News: हथुआ में पूजा के लिए निकली महिला लापता
गोपालगंज, अगस्त 18 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता हथुआ थाना क्षेत्र से सोमवार को एक महिला के रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। मामले में नगर के मछागर जगदीश वार्ड संख्या-1 निवासी राजन कुमार यादव ने हथुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। उसने पुलिस को बताया कि बौरहवा शिव मंदिर के पश्चिम स्थित उनके मकान से 17 अगस्त की सुबह करीब 2.30 बजे से 6 बजे के बीच उनकी पत्नी कुमारी रानी प्रिया पूजा करने के घर से निकली, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी। उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वह घर से अपने और ननद के रखे गहने भी ले गई है। राजन ने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ससुराल पक्ष उनके ऊपर तरह-तरह के आरोप लगा सकता है। हथुआ पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.