गोपालगंज, अगस्त 26 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार हथुआ में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह से ही मस्जिदों में कुरआन ख्वानी और नात-ए-पाक का दौर चला। दोपहर बाद हथुआ गांव,रसूलपूर,कालोपट्टी,यादो पिपरा,चिकटोली,मछागर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया,जो हथुआ बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा। जुलूस में सैंकड़ो अकीदतमंद हाथों में तिरंगा,हरे झंडे,ताज और बैनर लिए आमदे मुस्तफा मरहबा-मरहबा और सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से अपने मुकाम पर खत्म हुआ। यह भी पढ़ें- Bhabua News: अकीदत और एहतराम के साथ शहर में निकाला ग...